फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farm Laws Withdrawn CPI leader Atul Anjan react on Kalraj Mishra statement said Rajasthan Governor made BJP intention clear

कृषि कानून वापसी: कलराज मिश्र के बयान पर अतुल अंजान का पलटवार, बोले- राजस्थान के राज्यपाल ने भाजपा की मंशा साफ कर दी

Mon, 22 Nov 2021 12:28 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

राष्ट्रीय किसान आयोग (डॉ.स्वामीनाथन आयोग) के पूर्व सदस्य अतुल कुमार अंजान  ने कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल ने आरएसएस और भाजपा के केंद्र सरकार की मंशा को जाहिर कर दिया है।

विज्ञापन
Farm Laws Withdrawn  CPI leader Atul Anjan react on Kalraj Mishra statement said  Rajasthan Governor made BJP  intention clear
अतुल अंजान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के भदोही पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कृषि कानून वापसी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो फिर से तीनों कृषि कानून बनेगा। उनके इस बयान पर राष्ट्रीय किसान आयोग (डॉ.स्वामीनाथन आयोग) के पूर्व सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान ने पलटवार किया।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आरएसएस एवं भाजपा के सक्रिय नेता वर्तमान में संवैधानिक पद पर आसीन राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ी तो फिर से कृषि कानूनों को संसद में नए तरीके से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


 किसानों का आंदोलन जारी रहेगा
अंजान ने कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल ने आरएसएस और भाजपा के केंद्र सरकार की मंशा को जाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं हो जाते और सभी कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी नहीं दी जाती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल 2020 को वापस  लेने की मांग दोहराई। अतुल अंजान ने आह्वान किया कि सोमवार को लखनऊ महापंचायत को सफल बनाएं। 28 नवंबर को सारे देश में मशाल जुलूस निकालकर तीन कृषि कानूनों सहित बिजली बिल की वापसी, लेबर कोड की वापसी तथा सभी कृषि उत्पाद के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करेंगे। 29 नवंबर को किसान टिकरी बॉर्डर से ट्रैक्टरों के माध्यम से संसद की ओर कूच करेंगे और वहां सरकार को अपना ज्ञापन सौंपेंगे।

कलराज मिश्र ने क्या कहा था

फिल्म निर्माता कृष्णा मिश्रा के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को भदोही पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए  कृषि कानूनों को लेकर सरकार के निर्णय को सराहा। कहा कि सरकार कानून के संबंध में समझाने की कोशिश की लेकिन किसान आंदोलित थे।

वह इस बात पर अडिग थे कि तीनों कानून को वापस लिया जाए। अंत में सरकार को लगा कि इसे वापस ले लेना चाहिए।  यदि फिर दोबारा इस संबंध में कानून बनाने की आवश्यकता पड़ी तो बनाया जाएगा। केंद्रीय सरकार ने तीनों कानून को किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बनाई थी। बताया कि सरकार ने कानून के संबंध में सकारात्मक तरीके से समझाने की कोशिश की लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे।
पढ़ें: जयमाल के समय दूल्हे ने की ऐसी 'हरकत', बिन दुल्हन लौटी बरात, लंबी पंचायत से भी नहीं बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed