फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   groom did such things at time of Jaimala bride refuse to wedding procession returned in bhadohi up

यूपीः जयमाल के समय दूल्हे ने की ऐसी 'हरकत', बिन दुल्हन लौटी बरात, लंबी पंचायत से भी नहीं बनी बात

Sun, 21 Nov 2021 08:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 08:58 PM IST
सार

भदोही के एक गांव में दूल्हे को जयमाल के समय किसी से काफी देर तक मोबाइल पर बात करना भारी पड़ गया। स्टेज पर दुल्हन जयमाल लेकर काफी समय तक इंतजार करती रही। मगर, दूल्हा मोबाइल से ही चिपका रहा। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे और परिजनों को बंधक बना लिया गया। 

विज्ञापन
groom did such things at time of Jaimala bride refuse to wedding  procession returned in bhadohi up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शादियों में बवाल के कई किस्से आपने सुने होंगे या देखें होंगे, लेकिन यूपी के भदोही में बीती रात गजब हो गया। जिले के एक गांव में शनिवार को आई बरात में उस समय खलबली मच गई जब जयमाल के समय दूल्हा मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया।

विज्ञापन


मामले ने इतना तूल पकड़ा कि घरातियों ने दूल्हे संग परिवार वालों को बंधक बना लिया। जिसके कारण बरात को बिल दुल्हन के ही लौटना पड़ा।   भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात बरात आई थी। द्वारचार और खाना आदि खाने के बाद जयमाल की रस्म होने लगी। उसी समय किसी का फोन आने पर दूल्हा मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया।  
विज्ञापन


दूल्हे संग परिवार वालों को घरातियों ने बनाया बंधक 
दुल्हन जयमाल लेकर काफी समय तक इंतजार करती रही। लंबे समय तक बात करता देख कानाफूसी होने लगी। लड़की पक्ष ने इस पर आपत्ति की तो विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे और परिजनों को बंधक बना लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रविवार की सुबह तक दोनों पक्षों से संभ्रांत व्यक्तियों की लंबी पंचायत चली लेकिन बात नहीं । अंत में बगैर शादी के ही दूल्हा सहित बरातियों को वापस जाना पड़ा। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed