फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fares on roadways going to toll plaza increased

Mau News: टोल प्लाजा के रूट पर जाने वाली रोडवेज का किराया बढ़ा

Thu, 06 Jun 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fares on roadways going to toll plaza increased
मऊ। एनएचएआई के टोल टैक्स में वृद्धि पर असर रोडवेज बस के किराए पर भी पड़ा है। लखनऊ और प्रयागराज जाने वाली बसों का भाड़ा एक और दो रुपये बढ़ा है। हालांकि लोकल रूटों पर चलने वाली बसों में किराया नहीं बढ़ा है। सोमवार रात 12 बजे से मऊ से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली बसों में पहले की तुलना में एक रुपया किराया अधिक देना होगा। प्रयागराज जाने के लिए दो रुपये अधिक किराया देना होगा। पहले उत्तर परिवहन निगम ने प्रति किलोमीटर के दर से किराया बढ़ाया। लेकिन अब एनएचएआई के टैक्स बढ़ाने पर किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों और कंडक्टर के बीच इसको लेकर कहासुनी न हो इसके लिए किराए की नई दरें इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में दर्ज करा दी गई हैं। एनएचएआई के टोल से गुजरने वाली बसों में बढ़ा किराया लिया जाएगा। मऊ डिपो की 57 बसें 12 रूटों पर चलती हैं। इनमें से 10 बसें अयोध्या होते हुए लखनऊ और कुछ बसें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जाती हैं। वहीं दो बसें रोजाना प्रयागराज जाती हैं। अन्य बसें लोकल रूटों पर चलती हैं। सोमवार तक अयोध्या होते हुए लखनऊ आलमबाग तक जाने यात्रियों को 498 रुपये देना होता था अब 499 रुपये देने होंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाने वाली बसों में किराया 511 रुपये था इस रूट पर कोई बढ़ाातरी नहीं हुई है। प्रयागराज जाने के लिए पहले 314 रुपये किराया था, अब दो रुपये बढ़कर 316 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

------------

सात वर्षों में बढ़ चुका है किराया

वर्ष 2012 4

वर्ष 2013 4

वर्ष 2014 5

वर्ष 2016 7

वर्ष 2017 9

वर्ष 2020 10

वर्ष 2023 25

नोटः आंकड़े पैसे प्रति किलोमीटर में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed