फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family members were sleeping in the house, the wall of the house collapsed

Mau News: घर में सो रहे थे परिजन, गिर गई मकान की दीवार

Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Family members were sleeping in the house, the wall of the house collapsed
कोपागंज। क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर में रविवार की देर रात एकाएक रिहायशी मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। हालांकि घर में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने से 20 हजार रुपये का सामान दब कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

इटौरा डोरीपुर निवासी रमेश यादव उर्फ झंगई परिजनों के साथ अपने पुराने मकान में रहते हैं। रोज की तरह रविवार की रात भी सभी घर में सो रहे थे। देर रात एकाएक बाहर वाले कमरे की दीवार गिर गई। आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो नजारा देखकर हैरान रह गए। मुहल्ले के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। परिजन किसी तरह घर से बाहर आए। गनीमत रहा कि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

रमेश यादव ने बताया कि उसका मकान काफी पुराना है। दीवार गिरने से कमरे में रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, चौकी, चारा काटने वाली मशीन दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने आवास की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed