फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fallen tree

कच्चे मकान पर गिरा पेड़, कोई हताहत नहीं

Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fallen tree
कोपागंज ब्लाक के काछीकला गाँव में शुक्रवार की सुबह आँधी आने के बाद कच्चे मकान पर गिरा नीम का पेड़? - फोटो : MAU
मऊ। जनपद में शुक्रवार को सुबह आई तेज आंधी और बारिश से कोपागंज में कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया। हालांकि मकान में किसी के न रहने से बड़ा हादसा टल गया। ऐसे में बिजली के तार टूटने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। आम, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में रखा गेहूं भींग गया और भूंसा उड़ गया। उधर, शहरी क्षेत्रों में लोग मौसम सुहाना होने से खुश नजर आए। सुबह जब लोग सोकर उठे तो कुछ देर बाद आसमान भी साफ था और धूप भी पूरी खिली हुई थी। लेकिन लगभग साढ़े सात बजे अचानक उत्तर दिशा से तेज आंधी आई और कुछ ही देर घने बादल आसमान में छा गए और तेज वारिश भी होने लगी। वारिश के साथ तेज आंधी से पेड़ों पर आम के छोटे छोटे फल झड़ गए। बरसात से खेतों में लगी प्याज, करैली, तरबूज, नासपाती, लहसुन, टमाटर सहित हरी सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ गिए गए। जिला मुख्यालय पर दो घंटे बिजली बाधित रही। कुछ किसानों की गेहूं की फसल का कटाई भी अभी बाकी है। आंधी से फसल खेत में जमीन पर गिर गई और वारिस से खेत में पानी लग गया जिससे फसल भींगकर बरबाद हो गई। कोपागंज: काछी कला में पंचम पुत्र स्व. शिवमुनी खरवार का कच्चे मकान के बगल में स्थित नीम का पुराना पेड़ तेज आंधी से अचानक ढह गया। जिससे मकान के गिरने से उसमें रखा अनाज कपड़ा आदि नष्ट हो गये। यह संयोग ही था घटना के दौरान परिवार के सदस्य बाहर थे। समाजसेवी अंजनी कुमार राय ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed