{"_id":"6478e300fb8cde067f0c1028","slug":"fake-mining-officer-arrested-trial-mau-news-c-20-1-233609-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी खनन अधिकारी गिरफ्तार, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी खनन अधिकारी गिरफ्तार, मुकदमा
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फर्जी खनन अधिकारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नीली बत्ती लगी चारपहिया वाहन, भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया।
कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर साबरी मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगी एक चारपहिया वाहन अर्टिगा को रोककर चेक किया गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम दयासागर यादव पुत्र सीताराम निवासी लक्ष्मी पट्टी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया गया। यह भी बताया गया कि वह डिप्टी जोनल हेड आफ माइंस है। वह यहां पर खनन से संबंधित सर्वेक्षण के लिए आया है। उक्त वाहन प्राइवेट हायर किया गया है। दिखाए गए दस्तावेजों की पुलिस ने जांच की तो फर्जी मिला। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन में लगे चार सिम तथा वाहन के सीट पर फाइल कवर में रखे विभिन्न प्रकार के आधार कार्ड, निवास, जाति प्रमाण पत्र व एजुकेशनल प्रमाण पत्र की छायाप्रति आदि बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उसने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना भी स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी मेरी है। मैं इसे बुकिंग में चलाता हूं। लगभग दो से तीन महीने पहले इनके द्वारा मेरा मोबइल नंबर आनलाइन निकालकर अवैध खनन सर्वेक्षण के लिए बुक किया गया था। यह अक्सर शाम को निकलते थे। मिट्टी ढुलाई वाले ट्रैक्टरों को पकड़कर डील करते थे। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। वाहन को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि निली बत्ती लगे वाहन से खनन अधिकारी बनकर घूमने की गोपनीय शिकायतें मिल रहीं थीं। उसी शिकायत के आधार पर उसे पकड़ा गया है।