फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eye started in district hospital due to black fungus, ENT OPD

ब्लैक फंगस को लेकर जिला अस्पताल में शुरू हुई नेत्र, ईएनटी ओपीडी

Fri, 28 May 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eye started in district hospital due to black fungus, ENT OPD
मऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन अपने साथ ही अन्य तमाम तरह की परेशानी छोड़ रही है। लोग ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के शिकार हो रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की आंख, नाक, गले आदि में कोई दिक्कत महसूस होने तक तत्काल स्वास्थ्य लाभ ले सके। इसके लिए जिला अस्पताल में दो घंटे के लिए नेत्र ओपीडी तथा ईएनटी ओपीडी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शासन ने ओपीडी बंद रखने के निर्देश दिए थे। हालांकि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी, प्रसव एवं बाल रोग सेवाएं चालू हैं। सकारात्मक बात यह है कि बीते 10 दिन से प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। लेकिन इस बीच ब्लैक फंगस महामारी की दस्तक दे दी है। जिले में भी अब तक ब्लैक तथा व्हाइट फंगस के दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। उधर ब्लैक फंगस के रोकथाम को लेकर जिला अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू की गई है। जिसमें ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआर चौहान तथा नेत्र सर्जन डॉ. एमके पांडेय द्वारा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक उपचार कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर विशेष ओपीडी दो घंटे के लिए संचालित की जा रही है। जिससे ब्लैक फंगस की बीमारी कर उसका उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed