फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressing anger over the removal of Chhatrapati Shivaji Maharaj's statue

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटाए जाने पर जताया रोष

Thu, 05 Nov 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Expressing anger over the removal of Chhatrapati Shivaji Maharaj's statue
कुसम्हा। बड़रांव ब्लाक अंतर्गत दरगाह मोड़ के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को प्रशासन की तरफ से नेशनल हाइवे 29 के किनारे पड़ने के कारण हटाया गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष उत्पन्न हो गया। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश प्रकट किया। कहा कि नेशनल हाइवे की फोरलेन सड़क बन कर तैयार हो चुकी है। उसके बावजूद सड़क से कुछ दूर होने के बाद भी हटाया जाना समझ के परे है। छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को जल्द से जल्द उसी स्थान पर स्थापित किया जाए। कुर्मी समाज के युवा जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि आरक्षण के जनक कहे जाने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज की मूर्ति का अनावरण उसी स्थान पर नहीं किया गया तो कुर्मी महासभा के बैनर तले एक बड़े आंदोलन के लिए हम सभी बाध्य होगा। इस दौरान रमेश सिंह, रामसिंह, हरीश चंद सिंह, दुर्विजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed