{"_id":"6665eb65b9037ee35e005eff","slug":"expert-doctor-examined-1505-people-mau-news-c-295-1-mau1001-113681-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 1505 लोगों की एक्सपर्ट डॉक्टर ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 1505 लोगों की एक्सपर्ट डॉक्टर ने की जांच
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार को शहर के चार अर्बन पीएचसी सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 98 डॉक्टरों की टीम ने 1505 मरीजों के स्वास्थ्य जांच की गई। बेहतर उपचार के लिए 10 लोगों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया।
स्वास्थ्य मेले में भरहू का पूरा पीएचसी पर सबसे ज्यादा 96 मरीज, बगली पिजड़ा में 68 लागों के स्वास्थ्य की जांच की। कसारा पीएचसी पर सबसे कम 18 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ-सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 98 डॉक्टरों के साथ 275 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 677 पुरुष, 675 महिला के साथ 153 बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 10 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रानीपुर ब्लॉक के खुरहट स्थित पीएचसी पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी, सर्दी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य रोगों से ग्रसित 51 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। प्रभारी डॉ. कमलेश गुप्ता ने मेले में आए हुए मरीजों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि धूप में घर से कम निकले बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले तले हुए पदार्थ के सेवन से परहेज करें व तरल पेय पदार्थ आम का पन्ना, नींबू पानी का सेवन करें। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट जीतेंद्र कुमार भारती, विकास मौर्या, राजबली सिंह, नीतू तिवारी, प्रवीण कुमार चौहान, गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।