फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even if you carry Rs 50,000 in cash, you will have to provide evidence, otherwise it will be confiscated.

Mau News: 50 हजार रुपये नकद लेकर चलने पर भी देना होगा साक्ष्य, नहीं तो हो जाएगा जब्त

Fri, 29 Mar 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Even if you carry Rs 50,000 in cash, you will have to provide evidence, otherwise it will be confiscated.
मऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी व प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रथम प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में 50 हजार रुपये नकद लेकर जाते हुए कोई मिला तो उसे भी साक्ष्य देना होगा, अगर साक्ष्य नहीं दे पाए तो पैसा जब्त कर लिया जाएगा। कोषाधिकारी ने कहा कि चुनाव में धन संबंंधी पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

चुनाव में व्यय लेखा से संबंधित कार्य करने वाली सभी टीमें शामिल रहीं। बैठक के दौरान एफएसटी/एसएसटी की ओर से अपनी बात रखी गई। जिसका समाधान प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा और सहायक व्यय प्रेक्षकों व सहायक प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा की ओर से समाधान किया गया। सी-विजिल, इएसएमएस के संबंध में आशीष मौर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं इ-डिस्ट्रिक मैनेजर आशीष मिश्रा की ओर से वीडियो के माध्यम से कार्य करने की ट्रेनिंग दी गई। वरिष्ठ कोषाधिकारी की ओर से चुनाव में लगी समस्त टीमों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि उड़न दस्ता टीम इस बात का विशेष ध्यान रखेगी कि यदि किसी व्यक्ति की ओर से 50 हजार से अधिक धनराशि ले जाते समय पाया जाता है तो उसकी जानकारी टीम को साक्ष्य सहित देनी होगी। साक्ष्य प्रस्तुत न होने की स्थिति में उस धनराशि को जब्त कर माल खाने में जमा कर दिया जाएगा। लेखा टीम प्रत्याशियों के किए गए खर्च के व्यय का आकलन करेगी। वीडियो निगरानी टीम जनपद में राजनीतिक दलों की रैली और जनसभा की निगरानी करेगी। प्रशिक्षण में नीरज द्विवेदी, लाखन सिंह, शार्दुल विक्रम सिंह, अमृतेश तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, राधा मोहन यादव एवं उड़न दस्ता दस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी दल, लेखा टीम, वीडियो निगरानी टीम सहित चुनाव से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed