फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after three months, the victims of the fire incident did not get compensation

तीन माह बाद भी अग्नि कांड पीड़ितों को नहीं मिला मुआवजा

Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Even after three months, the victims of the fire incident did not get compensation
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नसीराबाद कला ग्राम पंचायत में तीन माह पहले आग लग गई थी। इस आगलगी में 24 से अधिक किसानों की फसल जलकर बरबाद हो गई थी। लेकिन तीन माह बाद भी अग्नि कांड के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला। क्षतिपूर्ति के लिए अधिकारियों के कहने पर किसानों ने कोपागंज मंडी समिति को आनलाइन आवेदन कर दिया। तीन महीने बाद अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि किसानों को रसड़ा कृषि मंडी को आवेदन करना चाहिए था। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पहली अप्रैल 2021 को तपती दोपहरी में नसीराबाद कला ग्राम पंचायत के सीवान में आग लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। 24 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रशासन और राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कहा गया कि जिन की भी फसल आग से जलकर राख हो गई है, वह ऑनलाइन आवेदन करें। ग्रामीणों ने जब ऑनलाइन आवेदन किया तो पोर्टल पर मंडी समिति कोपागंज आया। मंडी समिति कोपागंज को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों ने आनलाइन आवेदन कर दिया। परंतु अब प्रशासन के अधिकारी कह रहे हैं कि रतनपुरा विकासखंड रसड़ा मंडी समिति के अंतर्गत आता है। रसड़ा कृषि उत्पादन मंडी समिति बलिया जनपद का हिस्सा है। कोपागंज और रसड़ा की खींचतान में अग्निकांड पीड़ितों को एक पैसा भी अब तक नहीं मिल सका। नसीराबाद कला ग्राम पंचायत के विजेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख अक्षय कुमार राजभर, विनोद कुमार पांडेय आदि का कहना है कि प्रशासन को पूर्व में ही इस बात से अवगत कराना चाहिए था कि रतनपुरा क्षेत्र बलिया जनपद के रसड़ा मंडी समिति के अंतर्गत आता है। तीन महीने व्यतीत हो जाने के बावजूद भी रसड़ा और कोपागंज के बीच फंसे किसान परेशान हैं। क्योंकि अग्निकांड की ज्वाला में उनकी सारी कमाई और भविष्य के सपने राख हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed