फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Evaluation will begin under CCTV camera surveillance

Mau News: सीसी कैमरे की निगरानी में शुरू होगा मूल्यांकन

Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Evaluation will begin under CCTV camera surveillance
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की चल रही तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। बुधवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिले में चार लाख 16 हजार 801 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 210 प्रधान परीक्षकों और 2031 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर एलआईयू नजर रखेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने नगर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी इंटर काॅलेज में एक लाख दो हजार 391 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 46 टोलियां बनाई गई है। इसी तरह नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में एक लाख 29 हजार 57 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 67 टोलियां बनाई गई है।
टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में 97 हजार 426 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 59 टोलियां बनाई गई हैं। तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 87 हजार 927 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 38 टोली बनाई गई है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed