फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eunuchs beaten up in a wedding procession, case filed against 8

Mau News: बरात में किन्नरों की पिटाई, 8 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs beaten up in a wedding procession, case filed against 8
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ गांव में बरात में डांस कर रहे किन्नरों की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।15 मई की देर रात चकउथ गांव में युवकों ने बरात में डांस कर रहे किन्नरों की पिटाई की थी। घायल किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व 7 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया। घोसी थाना क्षेत्र के अमिला निवासी पायल किन्नर ने तहरीर में बताया कि 15 मई रात परी किन्नर के बुलाने पर कालज, मुस्कान, रोशनी, रानी, शिवानी आदि किन्नरों के साथ वह मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ में शादी समारोह में डांस करने गई थी। जहां देर रात 2 बजे डांस के दौरान चकउथ निवासी बृजेश सभी किन्नरों के साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर अपने 7 अज्ञात साथियों के साथ मारपीट करने लगा। जिसमें रोशनी किन्नर को गंभीर चोट आई और मेले गले की माला व रोशनी के कान की बाली कहीं टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed