फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entered the house due to enmity and attacked with sticks, case filed against 21

Mau News: रंजिश में घर में घुसकर लाठी, डंडे से किया हमला, 21 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Entered the house due to enmity and attacked with sticks, case filed against 21
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर कस्बा के जमीन बुढ़ान मुहल्ला में रंजिश को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की देर शाम घर में घुसकर लाठी डंडों से पिता पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात छह नामजद सहित 21 के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमीन बुढ़ान मुहल्ला संगीता पांडेय द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वो और पिता राधेश्याम पांडेय (55) शुक्रवार की शाम घर पर थे। तभी रंजिश को लेकर युसुफाबाद मुहल्ला निवासी जमालुद्दीन, मुस्तफा, इस्तियाक, अरशद उर्फ पारले, अरमान सहित 21 लोग घर के सामने आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडा, रॉड और फावड़ा से हमला कर दिया। दोनों जान बचाकर घर के अंदर भागे, लेकिन सभी ने घर के अंदर घुसकर उसके पिता को लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला (35) को भी लहूलुहान कर दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरी रात हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश देती रही। लेकिन सभी घर छोड़कर फरार हैं। चिरैयाकोट में पुलिसबल बढ़ा दी गई है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed