Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ensure timely resolution of pending applications on the Nivesh Mitra portal, so that industrial units can be established.

Mau News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समय से करें समाधान, ताकि औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकें

Sat, 31 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely resolution of pending applications on the Nivesh Mitra portal, so that industrial units can be established.
जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में शामिल उद्यमी:सोर्स सूचना विभाग
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और जनपद में निवेश को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकें।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार की देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, आधारभूत सुविधाओं और पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में उद्यमी मित्र ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 239 का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन

60 आवेदन विभागीय स्तर पर और 39 लाभार्थी स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करने को कहा। बैठक में ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, एनएच-29 पर साइफन निर्माण की समस्या और 30-35 साल पुराने नालों के पुनर्निर्माण पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नो-एंट्री से औद्योगिक गतिविधि प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। वहीं साड़ी उद्योग में गिरावट पर चिंता जताई गई। डीएम ने आईटीआई प्रधानाचार्य को कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, एलडीएम पवन मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed