फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Enrollment under the Chief Minister's Abhyudaya Scheme will be open until June 20, and free coaching will be provided.

Mau News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में 20 जून तक होगा नामांकन, मुफ्त मिलेगी कोचिंग

Fri, 22 May 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Enrollment under the Chief Minister's Abhyudaya Scheme will be open until June 20, and free coaching will be provided.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 जून तक आवेदन किए जाएंगे। इसकी जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने दी। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया बैच शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, सीडीएस, एनडीए, यूपीएसएसएससी, एसएससी, बैंकिंग, सीटेट एवं यूपीटेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउंसिलिंग तथा मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मऊ में किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी/यूपीपीएससी के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण, जेईई/नीट के लिए हाई स्कूल उत्तीर्ण, यूपीएसएसएससी/एसएससी/बैंकिंग के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तथा सीटेट/यूपीटेट के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बताया कि जनपद के सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राएं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे 20 जून 2026 तक अपना नामांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed