{"_id":"65a37e136e1f10a7300c94aa","slug":"enduring-the-torture-of-cold-in-the-hope-of-solution-circling-around-samadhan-diwas-mau-news-c-295-1-svns1028-7646-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: समाधान की आस में सह रहे ठंड का सितम, लगा रहे चक्कर समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: समाधान की आस में सह रहे ठंड का सितम, लगा रहे चक्कर समाधान दिवस
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान की आस में लोग कंपकंपाती ठंड में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लेकिन ज्यादातर लोगों को निराशा ही हाथ लगी। सभी थानों पर कुल 81 मामले आए लेकिन 13 मामलों का निस्तारण हो सका।
घोसी कोतवाली में शनिवार को उपजिलाधिकारी सुमित सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 22 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौक़े पर एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। यहां 10 पुलिस, 12 राजस्व विभाग से संबंधित रहा। वहीं, शहर कोतवाली में अधीक्षक अविनाश पांडेय ने समस्याएं सुनीं। मौके पर चार मामले आए। सभी को निस्तारित कर दिया गया।
कोपागंज थाने में कुल 4 मामले आए। इसमें मात्र एक का निस्तारण हुआ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी शनिवार को फरियाद लेकर थाने पर आये, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बताया कि वह विगत 30 वर्ष पूर्व कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेंदुराइच में जमीन बैनामा कराया था। बैनामा के बाद ख़ारिज दाखिल हो गया और राजस्व अभिलेख में उसका नाम दर्ज हो गया है लेकिन कब्ज़ा नहीं मिला। कोपागंज थाना क्षेत्र के युसुफपुर ग्राम सभा के प्रधान घनश्याम राजभर ने बताया कि गांव में आगनबाड़ी का भवन बनवाने के लिए तीन वर्षो से दौड़ रहा हूं।
विज्ञापन
लाड़नपुर गांव निवासी रमेश ने बताया कि सुबह से लेखपाल का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनका अभी तक पता नहीं चला। लेखपाल के न मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सरायलखंसी थाने पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक तथा सदर तसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व से संबंधित कुल आठ मामले आए। जिसमें एक मामले का मौके पर निस्तारण हुआ।
रानीपुर थाने पर शनिवार को थानाध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।राजस्व से संबंधित सात मामले आए। मामलों के निस्तारण के लिए टीमें भेजी गईं। चिरैयाकोट थाना में शनिवार को एसडीएम हेमंत चौधरी तथा सीओ डाॅ. अजय विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आठ मामले आए। इसमें सात राजस्व और एक पुलिस से संबंधित रहा।
इसमें ग्रामसभा भीखमपुर में गांव के विजय कुमार राम की शिकायत थी कि गांव के एक व्यक्ति ने गांव में जाने वाले चकमार्ग पर अतिक्रमण किया हैं। इस पर एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पुलिस और राजस्वकर्मियों न चकमार्ग के अतिक्रमण को हटवाया। हलधरपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नौ मामले आए, जिसमें तीन मामलों का निस्तारण हो सका।
फतहपुर मंडाव जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए मधुबन और रामपुर थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मधुबन थाना में 13 मामले आए। इसमें किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। रामपुर थाने में छह मामले आए। इसमें तीन मामले का निस्तारण हो सका।