{"_id":"63fa6c37b0c6c2e8d40fde34","slug":"encroachment-removed-from-pokhri-s-land-on-the-orders-of-sdm-mau-news-vns700038926-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसडीएम के आदेश पर पोखरी की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसडीएम के आदेश पर पोखरी की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
कोपागंज। विकासखंड के ग्रामसभा लाड़नपुर में पोखरी पर हुए अतिक्रमण को सदर एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को हटवा दिया।
ब्लॉक के लाड़नपुर निवासी राकेश राय ने गांव के अनिल, विनोद, संतोष के खिलाफ हाईकोर्ट में पोखरी की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाकर दो मार्च तक रिपोर्ट मांगी थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सदर एसडीएम आनंद कन्नौजिया ने राजस्व निरीक्षक राम भरोसे चौहान के नेतृत्व में आठ सदस्यीय राजस्व टीम गठित किया।
टीम में राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, लेखपाल प्रशांत राय, आनंद कुमार, मंगलेश्वर मौर्य, मनेंद्र मौर्य, अजय राय, एसआई अवधेश यादव मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को राजस्व टीम ने पैमाइश की।
पाया कि घर के पूरब तरफ लगे टीन शेड पोखरी की भूमि में आ रहा है, राजस्व टीम ने उसे हटाने को कहा था। शनिवार को कानूनगो राजेश सिंह लेखपाल सहित मौके पर पहुंच गए। अतिक्रमण करने वाले लोग कटरेन हटा रहे थे। इसी बीच शिकायतकर्ता भी पहुंच गए, फिर दोनो तरफ से एक-दूसरे की देखने की बात होने लगी। जब कानूनगो ने यहां हो रहे विवाद के बारे में सदर एसडीएम आनन्द कन्नौजिया से अवगत कराया। तो उन्होंने तुरंत जेसीबी मंगा कर अतिक्रमण को गिराने का आदेश दिया। इसके बाद जेसीबी मंगाकर अतिक्रमण को हटा दिया गया।