फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment on Ramkund Pond; people are also dumping garbage there.

Mau News: रामकुंड पोखरे पर अतिक्रमण, कूड़ा-कचरा भी फेंक रहे लोग

Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on Ramkund Pond; people are also dumping garbage there.
घोसी तहसील मुख्यालय स्थित प्राचीन रामकुंड अतिक्रमण का शिकार।संवाद
घोसी तहसील मुख्यालय के दक्षिण स्थित पौराणिक रामकुंड पोखरा इन दिनों अतिक्रमण, गंदगी और उपेक्षा का शिकार है। कुछ लोगों द्वारा पोखरे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है, जबकि आसपास के लोग उसमें कूड़ा-कचरा भी फेंक रहे हैं। इससे रामकुंड का अस्तित्व और धार्मिक महत्व दोनों खतरे में पड़ गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, भगवान राम के वनवास काल से जुड़ी मान्यता के कारण यह स्थल रामकुंड के नाम से प्रसिद्ध है। किंतु वर्तमान में पूरा कुंड खर-पतवार, जलकुंभी और कूड़े-कचरे से पट गया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश रंजन, बुद्धिसेन मौर्य, सत्यम और रमेशचंद का कहना है कि रामकुंड का तत्काल सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटाया जाए, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए तथा इसका सुंदरीकरण कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि प्राचीन रामकुंड का सीमांकन कराया जाएगा। यदि अतिक्रमण पाया गया तो उसे हटाकर कुंड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। साथ ही इसकी साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed