फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employees at the counting centers yearn for food and water

मतगणना केंद्रों पर कर्मचारियों को भोजन पानी के लिए तरसना पड़ा

Sun, 02 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Employees at the counting centers yearn for food and water
मऊ। पंचायत चुनावों की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों पर कर्मियों के लिए नाश्ता भोजन पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई। इससे कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मतगणना कर्मियों की शिकायत रही कि केंद्रों पर जिम्मेदार अफसरों ने घोर लापरवाही बरती जिससे कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसी शिकायतें लगभग सभी मतगणना केंद्रों की रही। कर्मचारियों को 12 -12 घंटे की ड्युटी करनी थी। जिन कर्मचारियों को सुबह आठ बजे मतगणना केंद्रों पर पहुुंचना था। वे बिना खाए ही केंद्रों पर पहुंच गए। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि मतगणना स्थल पर ही कर्मचारियों को नाश्ता, चार पानी और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन यह कोरा आश्वासन ही साबित हुआ। कुछ कर्मचारी ऐसे थे जिन्हें सरकारी व्यवस्था के बारे में पूर्वाभास था , वे लोग घर से भोजन की टिफिन लेकर गए थे। अमिला संवाददाता के अनुसार बड़राव ब्लाक के राम लगन गर्ल्स डिग्री कालेज पर मतगणना स्थल पर तैनात मतगणना कर्मियों को नाश्ता भोजन की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिससे मतगणना कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। मतगणना कर्मियों ने व्यवस्था में लगे जिम्मेदार अफसरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। अमिला मतगणना स्थल पर तैनात पर्येवेक्षक शिवेंद्र नाथ दुबे कक्ष 14 में पार्टी संख्या 24 पर तैनात थे। उन्होंने आरओ पर आरोप लगाते हुए चाय पानी नाश्ता न मिलने की शिकायत किया। उनका कहना था कि अब तक 9 घण्टे में एक चाय दो सूखी घाठी मिली है। इतना अल्पाहार करके 12 घंटे ड्यूटी बजा पाना काफी कठिन है। कहा कि मैं हर्ट का मरीज हूं, मैं इस तरह काम कैसे कर पाऊंगा। कहा कि मेरे जैसे कई कर्मचारी हैं जो डायबिटीज और अन्य बीमारियों से पीड़ित उन्हें बिना खाए काम कर पाना काफी मुशिकल है। ऐसी ही शिकायतें दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव , रानीपुर सहित कई ब्लाकों की पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed