फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emergency is a blot on the democratic system

आपातकाल लोकतांत्रिक व्यवस्था पर एक कलंक : गिरीशचंद

Wed, 25 Jun 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Emergency is a blot on the democratic system
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आपातकाल के पचास वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आपातकाल को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने किया। संगोष्ठी में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद यादव ने कहा कि आपातकाल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर एक कलंक था। लोगों ने जेल में रहकर, अपना सबकुछ नष्ट करके, कई लोगों के कॅरिअर खत्म भी हो गए। लेकिन इस लड़ाई ने भारत के लोकतंत्र को जीवित रखा। आज हम दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर सम्मान के साथ खड़े हैं। इस लड़ाई को जीतने का प्रमुख कारण है कि हमारे देश की जनता तानाशाही को कभी स्वीकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि अगर आपातकाल की याद धुंधली हुई तो यह देश के लिए खतरनाक है। देश में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई ने लोकतंत्र को जीवित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उमाशंकर तिवारी, बृजवासी पुरी, रामकरण सिंह, जगन्नाथ यादव, मीरा देवी ,सूर्यभान गिरी ,राम अवध ,कृपाशंकर सिंह, लालू चौहान, जानकी देवी आदि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।


इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने छीने लोगों के मौलिक अधिकार
नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोगों के अधिकारों को छीनने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में जनसंघ पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दमन किया। उन्होंने कहा कि लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। कहा कि आज हम लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान कर रहे हैं। एक सवाल में उन्होंने कहा कि आपातकाल में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी जेल में बंद थे लेकिन आज समाजवादी पार्टी कांग्रेस की गोद में बैठी हुई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग क्या कहते हैं और क्या करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed