{"_id":"66edd3fbc8413eccd60693d4","slug":"eligible-people-should-get-the-benefits-of-the-schemes-action-should-be-taken-against-negligence-mau-news-c-295-1-svns1028-118044-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पात्र लोगों को मिले योजनाओं के लाभ, लापरवाही पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पात्र लोगों को मिले योजनाओं के लाभ, लापरवाही पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
जिले की विभिन्न तहसीलों के गांवों को चिह्नित कर गांवों में शुक्रवार को चौपाल लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अमिला में बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के मुहम्दाबाद सिपाह में उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हर योजनाओं का लाभ समाज के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचा कर लाभान्वित करें। यदि किसी कमर्चारी द्वारा इसमें हीलाहवाली करते पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
इससे पहले उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान वृद्धा व विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न समस्या को लेकर उपस्थित लोगों से उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने संवाद किया। उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं होने को लेकर सवाल किया। जिसे लेकर उपस्थित विभाग के प्रतिनिधियों ने जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। ग्राम चौपाल में खाद्य एवं रसद विभाग ने लोगों से जल्द से जल्द शत प्रतिशत ई केवाईसी कराने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी राजकमल राज,ग्राम प्रधान रामदास साहनी, पंचायत सचिव सुमन देवी, अभिषेक राय सोनू आदि शामिल रहे।
वलीदपुर में बनियापार गांव में चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि विकास विभाग, समाज कल्याण, चिकित्सा, पशु चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से आए लोगों ने आई हुई विभिन्न समस्याओं को सुना और मामले का निस्तारण कराया। इस अवसर पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, ग्राम प्रधान मुरलीधर सिंह, पूर्ति निरीक्षक हर्षित राय आदि शामिल रहे।