{"_id":"6841de235e951eaf260ec5e2","slug":"eleven-doctors-in-the-hospital-including-seven-in-charge-were-found-missing-mau-news-c-295-1-mau1001-128856-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अस्पताल में ग्यारह डाॅक्टर, प्रभारी सहित सात मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अस्पताल में ग्यारह डाॅक्टर, प्रभारी सहित सात मिले गायब
विज्ञापन
घोसी। जिले में सरकारी अस्पताल में डाॅक्टरों की मनमानी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्यारह डाॅक्टरों में केवल चार डाॅक्टर ही अपने अपने कक्ष में इलाज करते मिले। जबकि अस्पताल प्रभारी सहित सात डॉक्टर अपने चेंबर से गायब मिले। वहीं एक डाॅक्टर नाइट ड्यूटी होने के बावजूद मरीजों की भीड़ देखकर दोबारा ड्यूटी पर लौटे और उपचार किया। बीते एक साल से सीएचसी में लगी हेल्थ एटीएम का लाइसेंस न होने से शोपीस बनी है।
सुबह 10:45 बजे 11:30 बजे तक पड़ताल के दौरान पहले मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल कुमार के यहां टीम पहुंची तो यहां डाॅक्टर इलाज करते मिले। इसके बाद डॉ. संगीता भी इलाज करते मिलीं। वहीं दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार वर्मा अपने चेंबर से गायब मिले। वहीं डॉ. जीएस चौधरी भी अपने चेंबर में नहीं दिखे। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या का चेंबर खुला मिला लेकिन प्रभारी नहीं दिखे।
वहीं डॉ. एसके पंकज का चेंबर भी खाली मिला, यहां एक स्वास्थ्यकर्मी ने इनके अवकाश पर होने की बात कही। वहीं डॉ. सूरज प्रसाद भी अपने चेंबर से गायब मिले। जानकारी लेने पर पता चला कि नाइट ड्यूटी पर थे। इस बीच मरीजों के ज्यादा होने के बाद वह 11:10 बजे पहुंचकर इलाज करते दिखे। वहीं आयुष चिकित्सक डॉ. वाजिद और होमियोपैथ के डाॅक्टर वासिद शुभहान, डॉ. स्वाती सिंह गायब मिली। इस दौरान टीम को मरीज रामरति, सुग्गी देवी ने बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन पर जब वह जांच करनी पहुंची तो यहां बंद थी। स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि लाइसेंस न होने से हेल्थ एटीएम करीब एक साल से बंद है। वहीं आने वाले मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए विधायक निधि से लगा आरओ प्लांट भी शोपीस बना हुआ मिला। इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या ने फोन नहीं उठाया।