फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricians started work boycott

Mau News: बिजलीकर्मियों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricians started work boycott
विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे पूर्व अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और आगे की रणनीति तय की गई। उधर, हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी कमर कसे रहे। जिले में 50 विद्युत उपकेंद्र हैं। यहां तैनात बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं के बुधवार से कार्यबहिष्कार तथा हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो आउटसोर्सिंग कंपनी के 750 बिजलीकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही आईटीआई, पाॅलिटेक्निक के प्रशिक्षुओं तथा इलेक्ट्रिकल के शिक्षकों, अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी मानीटरिंग करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विद्युत उपकेंद्रों पर जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। उधर बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया। उन्होंने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जायज बताया। साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति तय की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन की हठवादिता के चलते बिजलीकर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है। कहा कि तीन दिसंबर 2022 को हुए समझौते में से 15 दिन का समय मांगा गया था। अब 112 दिन हो गए हैं। समझौते के प्रमुख बिन्दुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। संघर्ष समिति के संयोजक सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल होगी। बिजली कर्मियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सूर्यदेव पांडेय,प्रदीप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, संजय मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed