फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricians demonstrated by wearing black bands

Mau News: काली पट्टी बांधकर बिजलीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricians demonstrated by wearing black bands
मऊ। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की कार्यवाही के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता कैंपस में चल रहा बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों को किया। साथ ही कार्य समाप्त होने के बाद नगर के सहादतपुरा हाईडिल काॅलोनी परिसर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण के निर्णय को जब तक वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन चलता रहेगा। प्रबंधन के निजीकरण के फैसले से हजारों कर्मचारियों को निजी घरानों के रहमों करम पर छोड़ दिया जाएगा। कर्मचारियों के सामने निजी कंपनी के शर्तों पर काम करना पड़ेगा। निजीकरण का मतलब 50 हजार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति और 26 हजार नियमित कर्मियों की छंटनी होगी। बिजलीकर्मी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। सभा में सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, पतिराम, रामसुरत, सुशील, राजनाथ, मुकेश, सत्यम, विद्या, आलोक, नमन, माधुरी, सूर्यप्रताप, मनीष, अरूण, रामजी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed