{"_id":"611800688ebc3ee02773c0ba","slug":"electric-engine-ran-on-mau-azamgarh-route-mau-news-vns6061166187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ-आजमगढ़ रूट पर दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम रामाश्रय पांडेय और रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मद लतीफ खां।सं?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। मऊ-आजमगढ़ रेलवे लाइन पर 43 किमी विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाने पर शनिवार को रेलवे ने रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा कर ट्रायल किया। इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी और सब कुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। शनिवार को ही ट्रायल के बाद सीआरएस ने रूट के साथ ही स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी परिक्षेत्र) मोहम्मद लतीफ खान ने सबसे पहले मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड प्लान, न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन, स्टेशन वर्किंग रूल, केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, पैदल उपरिगामी पुल और प्लेटफार्म क्लियरेंस की संरक्षा परखी। इसके अलावा उन्होंने पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन की ऊंचाई, फीडर पावर सप्लाई, वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन की भी संरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद वह स्पेशल टावर वैगन से मऊ-खुरहट ब्लाक सेक्शन के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। यहां समपार संख्या-3ए का निरीक्षण करने के साथ ही गेटमैन के विद्युतीकृत खंड पर कार्य करने हेतु संरक्षा ज्ञान को परखा। इसके बाद मोहम्मदाबाद स्टेशन पहुंच कर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। मऊ-आजमगढ़ रेल खण्ड पर निरीक्षण के दौरान समपार फाटकों से ओवर हेड की उचित दूरी, ब्लाक सेक्शन में विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स का निरीक्षण किया। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान एके शुक्ला, आरके यादव, पीआरओ अशोक कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।