फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight thousand will get employment in 671 gram panchayats

मऊ के युवाओं के लिए गुड न्यूज: 671 ग्राम पंचायतों में आठ हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें डिटेल्स

Thu, 02 Mar 2023 07:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2023 07:24 AM IST
सार

योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए गांव में मिस्त्री, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर,इलेक्ट्रीशियन, फिटर के साथ ही 12-12 लोगों की तैनाती की जानी है। इन लोगों की जिम्मेदारी होगी कि वह सुबह-शाम मोटर चलाकर उपभोक्ताओं के घर तक पानी पहुंचाएं।

विज्ञापन
Eight thousand will get employment in 671 gram panchayats
रोजगार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में स्थापित होने वाली पानी की टंकियों से गांव के लोगों को सिर्फ पानी ही पीने को नहीं मिलेगा, बल्कि गांव के योग्य लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पेयजल समूह को चलाने के लिए एक गांव में 12 लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। योजना के तहत जिले के 671 ग्राम पंचायतों में 8 हजार 52 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन

योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए गांव में मिस्त्री, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर,इलेक्ट्रीशियन, फिटर के साथ ही 12-12 लोगों की तैनाती की जानी है। इन लोगों की जिम्मेदारी होगी कि वह सुबह-शाम मोटर चलाकर उपभोक्ताओं के घर तक पानी पहुंचाएं। अगर पाइप कहीं लीक होता है, तो मरम्मत के लिए मिस्त्री गांव का ही होगा। बाहर से कोई व्यक्ति नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल इकाइयों से होने वाली आमदनी से इन कर्मचारियों को मानदेय दिया जायेगा। जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल इकाइयों की स्थापना हो चुकी है, उसमें चयन प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एमए किदवई ने बताया कि 300 ग्राम पंचायतों में पेयजल समूह इकाइयों की स्थापना की कवायद हो चुकी है , यहां पर गांव के चिंहित 12-12 लोगों को ब्लॉक मुख्यलय पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष ग्राम पंचायतों में भी जल जीवन मिशन जी कवायद के साथ रोजगार दिया जाएगा। बताया कि एक इकाई में 12 लोगों की आवश्यकता होगी। प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed