फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight thousand applications received for admission in Polytechnic

Mau News: पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए आए आठ हजार आवेदन

Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand applications received for admission in Polytechnic
मऊ। जिले के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए इस साल आठ हजार आवेदन आए हैं। यह बीते साल के मुकाबले अधिक हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, घोसी में पीपी माडल पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चार निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित 22 फार्मेसी काॅलेज हैं। नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल टेक्नोलाजी, टेक्सटाइल्स केमेस्ट्री ट्रेड सहित विभिन्न ट्रेड संचालित की जाती है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश आवेदन की तिथि पूर्व में 30 अप्रैल निर्धारित थी।
विज्ञापन

आवेदन की संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन तिथि दो बार बढ़ाई गई। 20 मई की तिथि समाप्त होने के बाद जिले में आठ हजार आवेदन आए। जबकि बीते साल 7200 आवेदन आए और शत प्रतिशत सीटें नहीं भर पाई थी। फार्मेसी में लगभग 25 प्रतिशत सीटें ही भर पाई थी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के अधिकारियों की मानें तो तकनीक के क्षेत्र में अच्छी संभावनाओं के मद्देनजर युवाओं का रुझान पॉलिटेक्निक की तरफ बढ़ा है। विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएन चौधरी का कहना है कि इस वर्ष आठ हजार आवेदन आए है। अब प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed