{"_id":"6903aecdbcb7e41d0e07d39e","slug":"eight-people-have-been-booked-for-pillar-dispute-mau-news-c-295-1-mau1002-135627-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पिलर के विवाद में आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पिलर के विवाद में आठ पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव में खेत में पिलर लगाने के विवाद में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल केके वर्मा के अनुसार, श्रीराम ने बताया कि फसल को जानवरों से बचाने के लिए बुधवार को कंटीला तार लगाने के लिए खेत के किनारे पिलर लगवा रहे थे। गांव निवासी आफताब, समीर, रजी समेत चार लोगों ने पिलर उखाड़ दिए। मना करने पर पिटाई की। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे को भी पीटा। आफताब का आरोप है कि श्रीराम उनके खेत में पिलर लगा रहे थे। मना करने पर श्रीराम, अतुल, रतन गोपाल और गोविंद ने उन्हें और बेटे को पीटकर घायल कर दिए। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मढिया टोला निवासी अंचला सोनकर ने अपने पति धर्मेंद्र सोनकर, ससुर अच्छेलाल सोनकर, देवर जितेंद्र सोनकर और सास आशा देवी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अंचला सोनकर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। 27 अक्तूबर की रात लगभग 2 बजे पति, उसके भाई जितेंद्र सोनकर और मां आशा देवी ने उसे लोहे की रॉड से पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। मायके वाले कई बार पंचायत कर चुके हैं, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बंद नहीं हुई। दो बेटियों की मां अंचला ने बताया कि सास आशा देवी बेटे की चाह में आए दिन उसे पीटती रहती हैं और जान से मारने की धमकी देती हैं।