{"_id":"5fcd122e8ebc3ecfcf5cb2f0","slug":"eight-infected-patients-including-government-doctor-mau-news-vns562040796","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चिकित्सक सहित मिले आठ संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चिकित्सक सहित मिले आठ संक्रमित मरीज
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में भले ही जागरूकता नहीं दिख रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण हर वर्ग के लोगों को अपने जद में ले रहा है। रविवार को एंटीजेन टेस्ट में पांच और आरटीपीसीआर जांच में तीन नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें एक सीएचसी का चिकित्सक भी शामिल है। आज मिले संक्रमित मरीजों में चार की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है जबकि चार 50 से 65 वर्ष के बीच है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 794 संदिग्धों का एंटीजेन से जांच हुई, इसमें पांच संक्रमित मरीज मिले। जबकि लखनऊ से आई 858 आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में बड़ागांव से 65 वर्षीय अधेड़, नेवादा तिलवी से 30 तथा 52 वर्षीय दो मरीज, रतनपुरा सीएचसी पर तैनात 55 वर्षीय चिकित्सक, लखनी मुुबारकपुर में 30 वर्षीय, रनवीरपुर में 32 वर्षीय, उफरौली में 39 और काझा में 55 वर्षीय अधेड़ संक्रमित मिला।
नए मरीजों से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 29 सौं पार करते हुए 2906 तक पहुंच गई। सकारात्मक बात है कि इसमें 2821 मरीज रिकवर हो चुके है, जबकि 49 सक्रिय मरीजों में 19 मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं 36 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथमा को लेकर एक लाख 21 हजार 797 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई है। वहीं 84 हजार 714 लोगों का सैंपल लैब में भेजा गया है। इसमें 82 हजार 149 की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 80 हजार 940 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं 2 हजार 565 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।