फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight boxes of liquor being hidden under the seat of Bolero seized

Mau News: बोलेरो की सीट के नीचे छुपाकर ले जा रहे आठ पेटी शराब जब्त

Mon, 11 Sep 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight boxes of liquor being hidden under the seat of Bolero seized
मऊ-कोपागंज। कोपागंज पुलिस ने बोलेरो में छुपाकर ले जा रहे शराब की एक बड़ी खेप को रविवार की देर रात डाड़ी चट्टी से पकड़ा। लेकिन इस बीच तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। बोलेरो से पुलिस ने आठ पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशन में अवैध शराब को लेकर जिले की सभी थानों की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की बीती रात इसी क्रम में कोपागंज पुलिस द्वारा डाड़ी चट्टी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया, जबकि वाहन चालक वाहन को न रोककर भागना चाहा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी से वाहन चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की चेकिंग की गयी तो उसमें छुपाकर रखी गयी 8 पेटी अंग्रेजी शराब 8 पीएम स्पेशल कुल 379 फ्रूटी पैक (180 एमएल) बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed