फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effigy burning

स्मृति ईरानी का फूंका पुतला

Sun, 24 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 24 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Effigy burning
हैदराबाद विवि के रिसर्च दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्म हत्या के मामले को लेकर कस्बे में डा. अंबेडकर छात्र संगठन ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। आंदोलित छात्र पूरे नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोडवेज परिसर के पास  पहुंचे।
विज्ञापन



वहां पर स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। इसके पूर्व छात्रों ने आत्महत्या के दोषी केंद्र सरकार की मानव संसाधन मंत्री को जिम्मेदार ठहराते  ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन



आंदोलित छात्रों ने ईरानी को दलित विरोधी करार देते हुए जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर  पुतला फूंकने का नेतृत्व करते हुए धर्मेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार दलित विरोधी है, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में 20 प्रतिशत दलितों ने भाजपा को वोट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 लेकिन केंद्र सरकार के ईशारे पर आज दलितों का उत्पीड़न हो रहा है जिसका परिणाम दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के रूप में सामने है। छात्र नेताओं ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं, स्मृति ईरानी दलितों पर अत्याचार कर रही है।



 छात्रों ने चेतावनी दी कि अब दलित छात्र अत्याचार और उत्पीड़न वर्दाश्त नहीं करेंगे।  पुतला दहन करने वालों में अंकित राव, सिद्धार्थ, नवीन कुमार, शम्भू चैहान, राममिलन, विजय, पिण्टू, भोला प्रसाद, हरिकेश, अखिलेश, दीपू, संजय, अविनाश अनिल, यशवंत , शीतल  प्रसाद, रंजीत कुमार, प्रमोद समेत आदि छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed