फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of weather, only one patient arrived in three PHCs in Jan Arogya Fair.

Mau News: मौसम का असर, जनआरोग्य मेले में तीन पीएचसी में केवल एक-एक मरीज पहुंचे

Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Effect of weather, only one patient arrived in three PHCs in Jan Arogya Fair.
मऊ। मौसम में आए बदलाव का असर रविवार को जिले की 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में दिखा। जहां हर रविवार की भांति इस बार मेले में 20 फीसदी से कम मरीज स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे। इसमें तीन पीएचसी कल्याणपुर, मझवारा, सिपाह इब्राहिमाबाद पर केवल एक-एक मरीज पहुंचे। वहीं चिरैयाकोट में सबसे अधिक 169 मरीजों का उपचार किया। छह घंटे तक चले मेले में 36 मरीजों को गोल्डेन कार्ड बांटा गया। जबकि बेहतर उपचार के लिए आठ मरीजों को सीएचसी-जिला अस्पताल रेफर किया गया। हर रविवार की तरह सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में चारों नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटे महरनिया में तीन चिकित्सकों की टीम ने 38, डोमनपुरा में तीन चिकित्सकों की टीम ने 69, भरहू का पुरा में तीन चिकित्सकों की टीम ने 74 तो हनुमान नगर में तीन डॉक्टरों की टीम ने 46 मरीजों का उपचार किया। जबकि चिरैयाकोट में दो चिकित्सकों की टीम ने 169 मरीजों का उपचार किया, वहीं काझाखुर्द में तीन डॉक्टरों की टीम ने 99 मरीजों का उपचार किया। जबकि कल्याणपुर पीएचसी पर एक चिकित्सक, एक पैरामेडिकल स्टाॅफ के बाद केवल एक ही मरीज का उपचार किया गया। इसी तरह से मझवारा, सिपाह इब्राहिमाबाद में भी एक चिकित्सक, एक पैरा मेडिकल स्टाॅफ के बाद भी केवल एक एक मरीज का उपचार किया गया। मेले में 77 चिकित्सकों की टीम ने 254 पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मिलकर 772 पुरुषों, 751 महिलाओं और 215 किशोर-किशोरियों के स्थ्वास्थ्य की जांच की। वहीं तीन पीएचसी पर केवल एक मरीज आने के संबंध में सीएमओ डॉ. राहुल सिंह का कहना है कि खराब मौसम के चलते मरीजों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन इतनी कमी आना जांच की बात है। वह इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed