फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of Holi visible, only 1373 patients reached Arogya Mela

Mau News: होली का दिखा असर आरोग्य मेले में पहुंचे मात्र 1373 मरीज

Sun, 24 Mar 2024 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Effect of Holi visible, only 1373 patients reached Arogya Mela
मऊ। होली का असर रविवार को जनपद की सभी सीएचसी पर होने वाले स्वास्थ्य मेले में भी दिखा। सभी 40 सीएचसी पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 100 डॉक्टरों की टीम ने 1373 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 12 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में काझा खुर्द पीएचसी पर सबसे ज्यादा 90 मरीज, सिपाह इब्राहिमाबाद में 68 मरीज का उपचार किया गया। वहीं अदरी पीएचसी पर 10 मरीज तो कसारा पीएचसी पर 13 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 100 चिकित्सक के साथ 281 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 651 पुरुष, 549 महिला के साथ 173 महिलाओंं का निशुल्क उपचार किया गया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 12 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed