फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of cold: Driver leaving with 10 passengers in a 52-seater bus

ठंड का असर : 52 सीट वाली बस में 10 यात्री लेकर रवाना हो रहे चालक

Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold: Driver leaving with 10 passengers in a 52-seater bus
ठंड के चलते रोडवेज बसों में लंबी दूरी वाले यात्रियों की संख्या घट गयी है। लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर जाने वाली बसों में 8 या 10 यात्री होने पर चालक रवाना हो जा रहे हैं। बीते पांच दिन में मऊ डिपो की कमाई 42.11 फीसदी घट गयी है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या घट जाने से रोडवेज की अधिकतर बसें बस स्टेशन या वर्कशॉप में खड़ी रह जा रही हैं। ये स्थिति बीते पांच दिन से है। मऊ डिपो में 52 सीटों वाली परिवहन निगम की 57 बसें और 42 सीटों वाली दो एसी, चार साधारण बसें हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर चलने वाली 38 सीटों वाली तीन लोहिया बसें हैं। इनके अलावा 42 सीट वाली 10 अनुबंधित बसें भी हैं, जो आजमगढ़ और शाहगंज तक चलती हैं।
इन बसों से सामान्य दिनों में 73 बसों से एक दिन में 9.50 से 10 लाख रुपये तक कमाई होती थी लेकिन अब रोजाना 5 से 5.50 लाख रुपये की कमाई कर पाना मुश्किल हो गया है। इस तरह प्रतिदिन 4.50 से पांच लाख तक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है, जिसके चलते कमाई भी कम हो रही है। यात्रियों के बैठने के बाद अधिकतम 30 मिनट तक बस खड़ी रह सकती है। इसी चलते चालक कम सवारी लेकर रवाना हो रहे हैं। - मनोज कुमार पाजपेयी, आरएम, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article