फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of change in weather, 60 percent of 2220 patients complained of viral, vomiting and diarrhea.

Mau News: मौसम में बदलाव का असर, 2220 मरीजों में 60 फीसदी मरीजों में वायरल, उल्टी, दस्त की शिकायत

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Effect of change in weather, 60 percent of 2220 patients complained of viral, vomiting and diarrhea.
मौसम में बदलाव के साथ ही लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। उल्टी-दस्त, डायरिया के बीमार अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। गर्मी में तेजी आने के साथ ही मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ा है। रविवार को नगरीय चार प्राथमिक सहित 40 अस्पतालों में 2220 मरीज पहुंचे थे, इसमें 1500 से अधिक मरीज बदले मौसम से आई बीमारियों के जद में आने से बीमार होकर उपचार कराने पहुंचे थे। इस दौरान अब तक आयोजित मेले में सबसे ज्यादा 49 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इससे पहले ये संख्या 25 हो गई थी।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमान नगर में 68 मरीजों का उपचार हुआ, इसमें 35 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज थे। वहीं भरहू का पुरा में 42 मरीजों का उपचार किया गया, इसमें 14 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। वहीं डोमनपुरा में 69 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 35 मरीज बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

इसी तरह से छोटी महरनिया अस्पताल में 41 मरीजाें का उपचार हुआ, जिसमें 21 मरीज वायरल से पीड़ित मिले। इसी तरह से बगली पिजड़ा में 166, चिरैयाकोट में 151,काझाखुर्द में 114 तो सिपाहइब्राहिमाबाद में 104 मरीजों तो खुरहट में 74, मधुबन में 67 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में 82 डॉक्टरों की टीम ने 248 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 997 पुरुष मरीज, 940 महिला मरीज तो 283 किशोर किशोरियों का उपचार किया गया। जबकि बेहतर उपचार के लिए 49 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed