{"_id":"284024a899ab2c5d47c1ced5c9c2a853","slug":"each-class-will-respect-in-sapa-pandey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग का सम्मान करती है सपा- सनातन पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग का सम्मान करती है सपा- सनातन पांडेय
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक सनातन पांडेय का स्वागत जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सनातन पांडेय ने कहा कि सच्चे सिपाही की तरह जनता के बीच में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि नेता जी ने सनातन पांडेय को प्रदेश सचिव चुनकर एक सच्चे कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन पांडेय के प्रदेश सचिव चुने जाने से सभी कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
स्वागत समारोह में मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कुद्दूस अंसारी, शोएब नोमानी, नन्हकू राजभर, सदानंद यादव, संजीव पांडेय, रामधनी यादव, राजेश दूबे, विनोद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन