फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   During checking, there was a fight between the electricity employee and the shopkeeper, video went viral

Mau News: चेकिंग के दौरान बिजली कर्मचारी और दुकानदार में नोकझोंक, वीडियो वायरल

Wed, 17 Sep 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
During checking, there was a fight between the electricity employee and the shopkeeper, video went viral
कोपागंज नगर पंचायत के एक मिठाई की दुकान पर दुकानदार और बिजली कर्मचारी में होती नोकझोंक।स्रोत:स्
इंदारा। कोपागंज नगर पंचायत के भरत मिलाप स्थित मिठाई की दुकान में बिजली निगम के कर्मचारी और दुकानदार के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारी ने दुकानदार के हाथ से मोबाइल छीन लिया, इसके बाद बात और बढ़ गई। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दुकानदार ने बताया कि दुकान में लगा बिजली का मीटर ठीक से काम नहीं कर रहा था, शिकायत पर कर्मचारियों ने नया मीटर लगाया। लेकिन बिना कनेक्शन दिए मीटर टांग कर चले गए।
विज्ञापन

इसी बीच छह दिन पहले डांड़ी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम कस्बा में चेकिंग करते हुए दुकान पर पहुंच गई।
मीटर न चलता देख बिजली चोरी में जुर्माना देने को कहा, इसी बात पर दुकानदार भड़क गया। पक्ष रखते हुए कहा विद्युत उपकेंद्र पर कई बार अवगत कराने के बाद भी मीटर कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, इसमें मेरी गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात बढ़ता देख मोबाइल निकालकर दुकानदार वीडियो बनाने लगा, जो टीम के साथ आए कर्मचारी को नागवार लगा, उन्होंने मोबाइल छीन लिया और नोकझोंक होने लगी। दूसरे कर्मचारियों और दुकान में काम करने वाले लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed