{"_id":"61ae613e810443293c48dcb8","slug":"due-to-lack-of-development-works-the-je-of-the-executive-organization-was-removed-from-the-meeting-mau-news-vns6264882169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में कमी मिलने पर बैठक से किया कार्यदायी संस्था के जेई को बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में कमी मिलने पर बैठक से किया कार्यदायी संस्था के जेई को बाहर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल काफी तल्ख दिखे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में कमी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के जेई पर डीएम नाराज हुए और उन्हे बैठक से बाहर किया। इसके साथ उन्होंने अधिकारियों को चेेतावनी दी कि यदि लापरवाही सामने आई तो संबंधित को जेल भेजा जाएगा।
पचास लाख या उससे धनराशि से होने वाले विकास कार्यो की की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश देकर तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। आरईएस विभाग द्वारा कराए गए कार्यो में लापरवाही मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बालिका छात्रावास कटिहारी बुजुर्ग के कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसीक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यो में कमी पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी सस्था के जेई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक से बाहर कर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी अगली बैठक तक अपूर्ण कार्यो को तेजी से पूर्ण करा लें अन्यथा कार्यो के अपूर्ण होने की दशा में संबंधित अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कराए जा रहे कार्यो में कार्यो की पारदर्शिता दिखायी देनी चाहिए अन्यथा कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी को जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ द्व़िवेदी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. ददन कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, गन्ना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सिंचाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।