{"_id":"58bef3584f1c1bb969dc42dd","slug":"drone-to-watch-holi-s-hubbies","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंगियों पर नजर रखेगा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंगियों पर नजर रखेगा ड्रोन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते डीएम निखिलचंद शुक्ला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल होली के हुड़दंगियों पर जिला प्रशासन ड्रोन कैमरे से नजर रखेगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना और होली के पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खासकर जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मतगणना और होली पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संवेदशील स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए। बताया कि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
होली के हुड़दंगियों पर एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। कहा कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क नजर रखें। कोई शिकायत मिले तो फौरन कार्रवाई करें। साफ कहा कि मतगणना के दिन भी कोई विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने कहा कि हमारी नजर सोशल मीडिया पर है यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसपी ने युवकों को वाहन तेज न चलाने की सलाह दी तथा पुलिस को सभी चौराहों पर चेकिंग के निर्देश दिये।
उन्होंने अवैध शराब भठ्ठी संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। बताया कि सभी स्थानों पर अर्धसैनिक बल, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा तथा स्थानीय पुलिस एवं खुफिया पुलिस की तैनाती की जा रही है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, सीओ नगर पंकज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।