{"_id":"6ac3ea2b39c0fd485a030832","slug":"drizzle-and-rain-in-parts-of-the-district-temperature-dropped-by-one-degree-mau-news-c-295-1-svns1028-153103-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, एक डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, एक डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
सोमवार को अचानक मौसम बदला, आसमान में छाए काले बादल। संवाद
मऊ। जिले में सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव ने खेतों में पककर तैयार हो रही धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि विशेषज्ञों ने तेज हवा और बारिश की स्थिति में धान की फसल को नुकसान की आशंका जताई है।
अक्तूबर की शुरुआत से ही जिले में मौसम गर्म बना हुआ था। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ इसकी तपिश बढ़ती गई। दोपहर में दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। इसके बाद शाम पांच बजते-बजते मौसम में बदलाव आया और जिले के अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता 79 प्रतिशत रही, जबकि हवा छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम में बदलाव के बाद किसानों की नजर अब मंगलवार के मौसम पर टिकी है।