फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver injured in accident due to collision between DCM and trailer in Mau

Mau Accident: 12 घंटे में फोरलेन पर तीसरा हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से ट्रेलर से टकराई डीसीएम; चालक घायल

Thu, 09 May 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 May 2024 01:41 PM IST
सार

मऊ जिले में गुरुवार की सुबह रेवरीडीह के पास फोरलेन पर एक डीसीएम आगे चल रहे ट्रेलस से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।  

विज्ञापन
Driver injured in accident due to collision between DCM and trailer in Mau
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह के पास फोरलेन पर गुरुवार की भोर में एक डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस फोरलेन पर बीते बारह घंटे में यह तीसरा सड़क हादसा है, जिसमें दो मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिला निवासी अखिलेश (24) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे डीसीएम लेकर मिर्जापुर से गोरखपुर जा रहा था। अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह फोरलेन पर पंहुचा था की उसको झपकी आ गई और वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेलर में टक्कर मार दिया। टक्कर होने से डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अखिलेश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

 
बारह घंटे में फोरलेन पर तीसरा हादसा
फोरलेन पर बीते बारह घंटे में यह तीसरा हादसा है। इससे पहले बुधवार की शाम ढेकवारा के पास ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक रामपुर चकिया निवासी आनंद प्रजापति (35) की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पीछे से आ रही दूसरी कार ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में दोनों वाहन चालक भी घायल हो गए। वहीं बुधवार की दोपहर में कोपाकोहना के पास फोरलेन पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक नेहाल अहमद की मौत हो गई। वहीं गुरुवार की सुबह झपकी आने से डीसीएम और ट्रेलर में टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed