फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drinking water schemes that have completed the waiting period of repair

मरम्मत की बाट जोह रहे अवधि पूरे कर चुकी पेयजल जल योजनाएं

Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drinking water schemes that have completed the waiting period of repair
मऊ। जल निगम विभाग द्वारा जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू की गई पेयजल योजनाएं तीन दशक पुरानी चुकी है। पेयजल योजनाएं के तहत जिले में बनाए गए ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन और ट्यूबेल भी समय अवधि से ज्यादा पुराने हो चुके है। इससे दुबारी, रतनपुरा, कसारा में आए दिन जलापूर्ति बाधित हो रही है। विभाग इस समस्या से भलीभांति रूबरू होने के बाद समस्या का निस्तारण कराने में असमर्थ साबित हो रहा है। विभाग द्वारा परियोजनाएं के तहत लगाए गए संसाधनों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा चुका है।
विज्ञापन

जिले में जल निगम की तरफ से पूरे जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए ग्राम समूह परियोजना के तहत 15 ओवरहेड टैंक बनाया गया था। वर्तमान में इसमें से आठ ओवर हेंड टैंक तो नगर पालिका मऊ द्वारा हैंडओवर लिया गया। लेकिन वर्तमान में सात ओवरहेड टैंक अब भी विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि कार्यदायी संस्था जलनिगम द्वारा बनाए गए ओवरहेड टैंक की समय अवधि 30 साल होती है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर गौर करे तो 1977-78 में कोपागंज ब्लाक के करीब 20 गांवों में आपूर्ति के लिए कसारा में बना ओवरहेड टैंक, 1974-75 मधुबन में बने ओवरहेड टैंक, 1974-75 में घोसी में बने ओवरहेड, 1972-73 में गोठा में बने ओवरहेड टैंक, 1972-73 में दुबारी में,1978-79 में हलधरपुर में बने ओवरहेड टैंक और 1978-79 में रतनपुरा में बने ओवरहेड टैंक समय सीमा पूर कर चुके है। वहीं ओवरहेड टैंकों में लगे ट्यूबेल 15 के सापेक्ष 30 साल से ज्यादा पुराने होने के चलते आए दिन नलकूप खराब होते रहते है। इसके अलावा योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन भी जर्जर हालात में पहुंच चुकी है। विभागीय अधिकारी भी इस समस्या को समझते है, लेकिन बजट ना होने के चलते वो भी मौन धारण किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो विभाग ने बीते वर्ष पुराने हो चुके ओवरहेड टैंक की मोटर, बोरिंग आदि को पूर्ववत बहाल करने के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट बनाकर शासन को भेजा था।साथ ही जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत 28 नया ओवरहेड टैंक लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। बजट न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। इस बाबत एक्सईएन एमए किदवई का कहना है कि ओवरहेड के मरम्मत को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। पुरानी हो चुकी पेयजल योजनाओं का सबसे ज्यादा खमियाजा रतनपुरा, दुबारी, हलधरपुर, कसारा में है। जबकि दुबारी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आए जलजमाव के साथ उपभोक्ताओं के घरों तक प्रेशर से पानी नहीं पहुंचने की समस्या बनी हुई है।

नगर में 8 के सापेक्ष 4 से होती है पेयजल आपूर्ति
मऊ। नगर में नगर पालिका द्वारा कुछ साल पहले तक 8 ओवरहेड टैंक से आपूर्ति की जाती थी। लेकिन बीते दो साल से ज्यादा समय से चार ओवरहेड टैंकों में लगे टयूबेल खराब होने के चलते वर्तमान में 4 ओवरहेड से नगर के 42 वार्डो में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस बाबत पालिका के जलकर प्रभारी पीएन मिश्रा का कहना है कि चारों ओवरहेड टैंक का प्रस्ताव बनाकर जल निगम को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed