फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Donated blood

रक्तदान कर बने पुण्य के भागी

Sat, 01 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sat, 01 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Donated blood
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते सीएमओ डा.एके पांडेय।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ। 
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 लोगों ने रक्तदान किया और वह पुण्य के भागी बने। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ डा. एके पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड डोनर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर जारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान सीएमओ डा. एके पांडेय ने कहा कि अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य सराहनीय है। कहा कि रक्तदान करना एक महान कार्य है। इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसके पूर्व 26 जुलाई को हुए अमर उजाला के रक्तदान शिविर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोबारा रक्तदान की पहल कर अमर उजाला ने लोगों की जिंदगी बचाने में महती भूमिका अदा की है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ब्लड डोनेटरों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है बल्कि इससे रक्त संचार बढ़ता है। साथ ही रक्तदान करने वालों की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में राजा रामपुर निवासी प्रकाश सिंह, दक्षिणटोला निवासी गोविंद कुमार सोनकर, लैरो दोनवार निवासी मनीष पांडेय, औरंगाबाद निवासी राहुल गुप्ता, ताजोपुर निवासी उमेश मिश्रा, मुंशीपुरा निवासी सरफराज अहमद, मुंशीपुरा निवासी रामकृष्ण राजभर,
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरीडीह निवासी आशीष सिंह, नसोपुर निवासी राजेश पांडेय, अस्तुपुरा निवासी शिवकुमार, छोटी रहजनिया निवासी प्रवीण राय, बोझी बाजार निवासी राजमणी शर्मा, गाजीपुर तिराहा निवासी भारत भूषण सिंह, लैरोपुर निवासी ओमप्रकाश राजभर, मोलनापुर निवासी अखिलेश कुमार, दोनवार निवासी मनीष पांडेय, पिड़सुई निवासी अशोक कुमार, मधुन निवासी सुनील प्रजापति, सहादतपुरा निवासी बबलू, मधुबन निवासी अक्षयलाल शामिल रहे। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डा. सरिता ने बताया कि ब्लड बैंक में इस समय 121 यूनिट ब्लड है। इसमें ए पाजिटिव 23 यूनिट, बी पाजिटिव 44 यूनिट, एबी पाजिटिव 12 यूनिट, ओ पाजिटिव 28 यूनिट, बी निगेटिव चार यूनिट है। शेष की अभी जांच करनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed