फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aranasi: Bareka's civil engineer caught taking bribe, sacked, notice will be pasted at home too

Varanasi: घूस लेते पकड़ा गया बरेका का सिविल इंजीनियर कंपलसरी रिटायर, जल्द की जाएगी ये बड़ी कार्रवाई

Sun, 07 May 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 02:37 PM IST
सार

बरेका के अभियंता ओमप्रकाश सोनकर को सीबीआई ने 15 सितंबर 2022 में तीन लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप था कि ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में यह रिश्वत ली थी।

विज्ञापन
aranasi: Bareka's civil engineer caught taking bribe, sacked, notice will be pasted at home too
ओमप्रकाश सोनकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेका में घूस लेते पकड़े गए सीनियर सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर को रेलवे बोर्ड ने बर्खास्त कर दिया है। शनिवार को रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी सूचना भी जारी कर दी गई। 

विज्ञापन

बरेका के अभियंता ओमप्रकाश सोनकर को सीबीआई ने 15 सितंबर 2022 में तीन लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। आरोप था कि ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में यह रिश्वत ली थी। ठेकेदार के आवेदन पर सीबीआई लखनऊ की एक टीम गठित कर बरेका में जाल बिछाया गया। तीन लाख रुपये देकर ठेकेदार को सिविल इंजीनियर के यहां भेजा गया। तीन लाख रुपये थामते ही वरिष्ठ सिविल इंजीनियर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटे ओम प्रकाश सोनकर के राणा नगर कॉलोनी स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। सीबीआई के अफसर ओम प्रकाश सोनकर और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों के विवरण से जुड़े कागजात अपने कब्जे में ले लिया था। अब रेलवे ने उसे बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed