फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dog bite cases increase in cold, 5684 cases in 18 days

Mau News: ठंड में बढ़े कुत्तों के काटने का मामला, 18 दिन में आए 5684 केस

Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dog bite cases increase in cold, 5684 cases in 18 days
मऊ। ठंड के मौसम में आम दिनों की तुलना में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी में अभी तक महज 18 दिनों में जिला अस्पताल के साथ जनपद की सभी सीएचसी को मिलाकर 5684 केस आ चुके हैं। इसमें जिला अस्पताल में 1750 केस आएं है, जबकि बलिया की सीमा से सटे फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर जनवरी माह में 1782 मामले आ चुके हैं। यहां आने वाले मामलों की संख्या जिला अस्पताल से भी अधिक है। ड्रग वेयर हाउस के साथ जिला अस्पताल और सभी सीएचसी को मिलाकर कुल 17390 वायल एंटी रैबीज के उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


विभाग का दावा है कि जिला अस्पताल सहित अन्य सभी सीएचसी पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। ठंड में डॉग बाइट के मामले बढ़ने के बाद से विभाग की तरफ से जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए उपलब्ध कराया गया है। विभाग का कहना है कि अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड के मौसम में कुत्ते ज्यादा हमले करते हैं। कुत्तों से जरा भी छेड़खानी उनको नागवार लगती है और वह हमला कर काट देते हैं। ऐसे में एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता पर जोर दिया जा रहा है। चिकित्सक की तरफ से सलाह दी जा रही है कि कुत्ते के काटने के 24 घंटे के अंदर एंटी रैबीज का इंजेक्शन आवश्यक रूप से लगा लेना चाहिए। पहली सुई लगने के बाद चिकित्सक की सलाह पर तीसरे, सातवें 14 वें और 29 वें दिन भी इंजेक्शन लगवाना चाहिए। शरीर में जहां पर भी कुत्ता काटे उस जगह को तत्काल साबुन से धोएं। घाव को सुखाने के लिए किसी भी मरहम को लगाने के बाद रैबीज का असर कम हो जाता है। जिला अस्पताल में बीते तीन माह के आकड़ों पर गौर करें तो अक्तूबर में यहां 1825 लोगों को एंटी रैबीज की इंजेक्शन लगाया गया। जबकि नवंबर माह में 2210 ऐसे मामले जिला अस्पताल में आए। वहीं दिसंबर माह में यह आकड़ा बढ़कर करीब 2860 पहुंच गया।
विज्ञापन

-----------------



सीएचसीवार मरीज और उपलब्ध वायल

सीएचसी - केस - मौजूद वायल

फतेहपुर मंडाव - 1782 - 200

घोसी - 846 - 150
रतनपुरा - 638 - 150

कोपागंज - 510 - 200
रानीपुर - 407 - 130

दोहरीघाट - 342 - 182
मुहम्मदाबाद गोहना - 300 - 190

परदहां - 188 - 250
बड़रांव - 89 - 120

मझवारा - 00 - 00
--------------------

ठंड में आमतौर पर कुत्तों के काटने मामले बढ़ जाते हैं। जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी पर एंटी रैबीज उपलब्ध हैं। एक केस में करीब प्वाइंट पांच एमएल दवा का प्रयोग होता है। घाव को देखने के बाद चिकित्सक द्वारा तय किया जाता है, इंजेक्शन कितनी बार लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. राहुल सिंह, सीएमओ मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed