फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctors know the truth, but Mukhtar is ahead in acting.

Mau News: सच्चाई तो डॉक्टर जाने, लेकिन एक्टिंग के मामले में आगे हैं मुख्तार

Wed, 27 Mar 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors know the truth, but Mukhtar is ahead in acting.
मऊ। प्रदेश के साथ पूरे देश की नजर इन दिनों मुख्तार अंसारी के स्यास्थ्य पर टिकी है। जहां वो मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में एडमिट हैं।मंगलवार को इसीबीच भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सदर विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने एक बयान में इसे एक्टिंग करार दिया। अशोक सिंह ने एक चैनल को बाइट देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मुख्तार अंसारी के बीमार होने की जानकारी मिली। कहा कि बीमार तो कोई भी हो सकता है, रही बात तो यह लोग एक्टिंग करने में काफी मशहूर हैं। अभी आपने देखा होगा कि जब पंजाब जेल से आना तो व्हील चेयर पर बैठ गए, लेकिन बांदा जेल पहुंचते ही व्हील चेयर को पैर से मारते हुए पैदल अंदर चले गए। आगे कहा कि हो सकता है बीमार हों, एक्टिंग भी हो, इससे पहले एक्टिंग कर चुके हैं। आगे कहा कि मुख्तार शुद्ध अपराधी के अलावा हैं क्या, योगी सरकार आने के बाद से इनके अपराधों का हिसाब लिया जा रहा है।
विज्ञापन


2022 में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
अशोक सिंह मुख्तार अंसारी के घुर विरोधी हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यह वहीं सीट हैं, जहां 25 साल तक मुख्तार अंसारी चुनाव जीतकर विधायक बनता रहा था। जहां 2022 चुनाव में इस सीट से उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अब्बास 124691 वोट पाकर जीत हासिल की थी, जबकि अशोक सिंह को 86575 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed