{"_id":"5ccf2678bdec220708713299","slug":"do-not-vote-if-road-is-not-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सड़क नहीं बनी तो वोट भी नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सड़क नहीं बनी तो वोट भी नहीं’
Sun, 05 May 2019 11:38 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 05 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट के गोंठा के लोहारपुरा पूर्वा में रास्ते के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट ब्लाक के सबसे बड़ी ग्राम सभा गोठा के लोहार का पुरा में बीते दो साल से सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने ‘सड़क नहीं तो फिर वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। एक घंटे तक विरोध जताते हुए उन्होंने19 मई को लोकसभा चुनाव में मतदान ना करने का अल्टीमेटम दिया।
रविवार की सुबह10 बजे लोहार का पुरवा के सैकड़ों ग्रामीण पुरवे के बदहाल पड़े मार्ग पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पुरवा के पूर्व दिशा की तरफ चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर है, वहीं पश्चिम की तरफ नेशनल हाईवे 29 है जिस पर जाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा डगरा बनाया गया था। जिसको 12 जनवरी 2017 को रेलवे ने जेसीबी लगाकर 12 फुट गड्ढे में बदल दिया। ऐसे में दो साल से पुरवे के 4500 सौ से ज्यादा लोग दूसरों रास्तों से आवागमन कर रहे। उन्हें पुरवे में आने जाने के लिए 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोहरीघाट क्षेत्र से प्रदेश के एक कैबीनेट मंत्री होने के बाद सड़क नहीं बनाई जा सकी, जबकि कई बार उनके तथा जिले के अधिकारियों से ग्रामीणों ने लिखित तथा मौखिक गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि बदहाल सड़क से निकलने से कई महिलाएं, बुजुर्ग घायल हो चुके है। ग्रामीण जयप्रकाश राय, भक्तु राम, शिव चंदू राम, इंद्रासन विश्वकर्मा, रामाशंकर पाल, कुंती देवी, शारदा देवी ,चंद्रावती आदि ने चेताया कि सड़क निर्माण ना होने पर इस पुरवे के मतदाता 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि वह मामले की जानकारी लेकर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।