फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not misbehave with elders

बुजुर्गों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न करें

Sun, 02 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Do not misbehave with elders
मऊ। सीएमओ कार्यालय में शनिवार को अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ डॉ. नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे हुए इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर एक दिन निश्चित किया गया है। जिसके चलते वर्ष के प्रत्येक एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस अथवा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारा लालन पोषण होता है। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था में कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं। भूलने की समस्या बढ़ जाती है और याद करने की शक्ति कम होती है। वह बार-बार एक ही प्रश्न अपने लोगों से करने लगते हैं। लोगों को यह लगता है कि यह प्रश्न बार-बार पूछ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक तरह की उनके साथ समस्या होती है। जिससे वह बार-बार एक ही बात को भूलने के कारण प्रश्न करते रहते हैं। इसे गलत नहीं मानना चाहिए, इस तरह की जागरूकता आम व्यक्तियों में होना चाहिए। ताकि वह लोग अपने बुजुर्गों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न करें। सभी उनका ख्याल रखें, क्योंकि ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से कमजोर हो जाते और अवसाद की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जब तक लोग उन्हें समझते है उनकी स्थिति और खराब हो जाती है अंत में अस्पतालों में ही भर्ती करना पड़ता है। इस दौरान डॉ. बीके यादव, डॉ. वकील अली, डॉक्टर अश्वनी सिंह, दुर्गाप्रताप सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों को किया सम्मानित
घोसी। सर्वोदय इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को पेंशन बचाओ मंच (अटेवा) के राज्य व्यापी आह्वान पर मंच की जनपदीय इकाई द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमे सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। सम्मान समारोह में सुरेश राम, राजपति, सुभाषचंद्र यादव, विक्रमा प्रसाद, रामनगीना यादव, अनिल सिंह, मुंशी प्रसाद यादव आदि सेवानिवृत्त शिक्षक/सैनिक व अन्य विभागों के कर्मियों को शाल व छड़ी देकर सम्मानित किया गया। अटेवा जिलाध्यक्ष नीरज राय, कोषाध्यक्ष रामविलास चौहान, श्याम सुंदर यादव, मुखराम, आनंद भारती, मंजू, रंजना, सुक्रांत सलील यादव, संतोष मौर्य, राम विजय यादव, राजीव यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed