{"_id":"65b54cc245652dd635051798","slug":"dm-listened-to-the-problems-of-the-complainants-in-sarailkhansi-police-station-mau-news-c-295-1-mau1003-108147-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीएम ने सरायलखंसी थाने में सुनी फरियादियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीएम ने सरायलखंसी थाने में सुनी फरियादियों की समस्या
विज्ञापन
जनशिकायतों को निस्तारण कराने के लिए शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कुल 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने थाना समाधान दिवस पर थाना सरायलखंसी में जनसुनवाई की। भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों में उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। सभी भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष सरायलखंसी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भूमि विवादों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीमें भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सीओ सिटी, थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। वही हलधरपुर में थाना दिवस पर छह प्रार्थना पत्र पड़ा था, जिसमें एक का निस्तारण हुआ। रानीपुर : थाना दिवस पर नायब तहसीलदार गौरव शाह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में राजस्व से संबंधित चार प्रार्थना पत्र पड़े थे, जिसमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना में विभिन्न समस्याओं से संबंधित केवल चार प्रार्थना पत्र दिए गए। किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय विक्रम सिंह और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। चिरैयाकोट में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्व से दो प्रार्थना पत्र पड़े एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।